योगी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,आकाश कुलहरि होंगे झाँसी के नए डी.आई.जी

बड़े तबादलों से गाजियाबाद,मेरठ और सीतापुर में भी हुई नई नियुक्तियां

Harsh vishwakarma
2 Min Read

लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए।

बुधवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। झांसी के डीआईजी केशव कुमार चौधरी को गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि उनकी जगह डीजीपी मुख्यालय पर तैनात आकाश कुल्हरि को झांसी का नया डीआईजी बनाया गया है। गाजियाबाद की अपर पुलिस आयुक्त कल्पना सक्सेना को डीआईजी मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एडीजी विशेष जांच विजय सिंह मीणा को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (सीतापुर) भेजा गया है। सीतापुर में तैनात जय नारायण सिंह का तबादला एक दिन पहले ही पावर कार्पोरेशन में कर दिया गया था, जिससे पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में वरिष्ठ अधिकारी का पद खाली हो गया था। इसी कमी को पूरा करने के लिए विजय सिंह मीणा को वहां नियुक्त किया गया है।

  • झांसी के डीआईजी केशव कुमार चौधरी को गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

  • उनकी जगह डीजीपी मुख्यालय पर तैनात आकाश कुल्हरि को झांसी का नया डीआईजी बनाया गया है।

  • गाजियाबाद की अपर पुलिस आयुक्त कल्पना सक्सेना को डीआईजी मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

  • एडीजी विशेष जांच विजय सिंह मीणा को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (सीतापुर) भेजा गया है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment