झांसी अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम आज: प्रमोद शिवहरे और राजेश श्रीवास्तव में कांटे की टक्कर

सुबह 9 बजे से लाइब्रेरी हॉल में होगी मतगणना, एल्डर्स कमेटी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुलेगी मतपेटियां।

Harsh vishwakarma
1 Min Read

झांसी अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बुधवार को संपन्न हुए मतदान के बाद शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को वोटों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू होगी। मतगणना एल्डर्स कमेटी की निगरानी में लाइब्रेरी हॉल में की जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

इस बार अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद शिवहरे और राजेश श्रीवास्तव के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दैनिक भास्कर ने चुनाव को करीब से देख रहे अधिवक्ताओं से राय ली तो अधिकांश ने इन दो प्रत्याशियों के बीच सीधी मुकाबले की बात कही।

बता दें कि झांसी अधिवक्ता संघ के चुनाव ढाई साल से अटके हुए थे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद कोर्ट ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को चुनाव कराने के आदेश दिए। इसके बाद बार काउंसिल ने सीनियर एडवोकेट प्रकाश नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में एल्डर्स कमेटी गठित की।

बुधवार को हुए मतदान में 1905 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतगणना के बाद आज ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

Share This Article
Leave a Comment