झांसी: बबीना में एंटी रोमियो अभियान, छात्राओं की सुरक्षा पर फोकस

स्कूल-कॉलेज मार्ग सुरक्षित बनाने को बबीना पुलिस का एंटी रोमियो अभियान

Harsh vishwakarma
1 Min Read

झांसी। बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे के नेतृत्व में सोमवार सुबह सात बजे से एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने स्कूल, कॉलेज, पार्क और मुख्य चौराहों पर संदिग्ध युवकों की जांच की।

अभियान में एसआई गंभीर सिंह, पवन कुमार और मनु चौधरी के साथ महिला कांस्टेबल अंजली व सोनदेवी और कांस्टेबल महेश चंद्र, विनोद कुशवाहा तथा अनिल जाट शामिल रहे। टीम ने नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।

इस कार्रवाई से छात्राओं और अभिभावकों ने राहत महसूस की। उनका कहना है कि इस पहल से बेटियों का स्कूल-कॉलेज आना-जाना सुरक्षित रहेगा। वहीं, असामाजिक तत्वों में पुलिस की कार्रवाई का असर साफ दिखाई दिया।

थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया कि एंटी रोमियो अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment