झाँसी। कृषि विज्ञान संस्थान, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी एवं नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की प्रेरणा एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।
शिविर की अध्यक्षता कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक एवं मुख्य कुलानुशासक प्रो. आर. के. सैनी ने की। संचालन शैक्षणिक समन्वयक डॉ. जितेन्द्र कुमार बबेले ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा

मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
रक्तदान शिविर में कृषि विज्ञान संस्थान के बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के छात्रों सहित विभिन्न विभागों के यूजी और पीजी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. सैनी ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सक्षम, महानगर प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झाँसी) ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कहा कि छात्रों एवं छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर संस्थान और शिक्षकों के सहयोग से रक्त की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन से डॉ. सुनील पांडे, सह-समन्वयक इंजीनियर यशवंत द्विवेदी, मुकुल पस्तोर, ललित गुप्ता, संकल्प तिवारी, शिवम शर्मा तथा मेडिकल टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हरपाल सिंह ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान संस्थान के शिक्षकगण — डॉ. आस्था गुप्ता, डॉ. शहनसी हाशमी, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. अवनीश दुबे, श्री जयनारायण तिवारी, डॉ. अल्का श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक चौधरी, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मनीष द्विवेदी, डॉ. जितेन्द्र कुमार, श्री आशीष तिवारी, डॉ. अनुराधा झाँ, डॉ. धनीराम राजपूत, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. प्रियंका गंगेले, डॉ. मेहजबी हाशमी, अनिदुआ बानो, सुरेन्द्र, रामकेंकर सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
