यूपी पुलिस में 4543 दरोगा पदों पर भर्ती शुरू, 11 सितंबर तक करें आवेदन, उम्र सीमा में 3 साल की छूट।

यूपी पुलिस में भर्ती की दस्तक, लाखों युवाओं को राहत।

Harsh vishwakarma
3 Min Read

लखनऊ — उत्तर प्रदेश में दरोगा बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी एस.बी. शिरडकर के अनुसार इस बार कुल 4,534 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें 4,243 पद नागरिक पुलिस, 135 पद प्लाटून कमांडर पीएसी, 60 पद प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल (SSB) और 106 पद महिला प्लाटून कमांडर (लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर महिला पीएसी वाहिनियों के लिए) शामिल हैं।

पद व उनकी संख्या

आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इसी अवधि में जमा कराना होगा, जबकि शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने इस भर्ती में एक बड़ा फैसला लेते हुए एज लिमिट में तीन साल की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है। यह राहत केवल इसी भर्ती के लिए होगी और इससे करीब 5 लाख ओवरऐज हो चुके युवाओं को फायदा मिलेगा। सरकार ने बताया कि कोरोना काल और पिछले कई वर्षों से SI भर्ती न निकलने के कारण यह विशेष छूट दी जा रही है। यह प्रावधान भर्ती वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच की सीधी भर्ती पर लागू होगा।

रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया:

  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य — अब तक 3.5 लाख उम्मीदवार रजिस्टर

  • चयन के 4 चरण:

    1. लिखित परीक्षा

    2. दस्तावेज़ सत्यापन

    3. शारीरिक माप परीक्षण

    4. शारीरिक दक्षता परीक्षण

  • ई-KYC में आधार, फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन अनिवार्य

  • मेडिकल जांच के बाद अंतिम चयन

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। 31 जुलाई से शुरू हुए OTR में अब तक 3.5 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इसके बाद चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी — लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण। इसके साथ ही उम्मीदवारों को ई-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें आधार कार्ड, फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जरूरी है। अंतिम चयन शारीरिक परीक्षण और मेडिकल जांच में सफल होने के बाद ही होगा।

पुलिस भर्ती बोर्ड ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। इस भर्ती के साथ ही राज्य में लंबे समय से लंबित दरोगा पदों की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी, और हजारों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का दरवाज़ा खुल जाएगा।

 

Share This Article
Leave a Comment