घटना जिसने हिला दिया वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। रामनगर थाना क्षेत्र के कश्मीरीगंज इलाके में एक मां ने अपनी ममता को कलंकित करते हुए अपने ही 10 वर्षीय मासूम बेटे सूरज की हत्या अपने प्रेमी फैजान के साथ मिलकर कर दी। वजह—मासूम उनके अवैध रिश्ते में सबसे बड़ी ‘रुकावट’ बन चुका था।
मंगलवार दोपहर सूरज घर से खेलने के लिए निकला और फिर लौटकर नहीं आया। देर शाम तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग न मिला। मजबूर होकर उन्होंने रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हाईलाइट्स:
-
रामनगर थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
-
मां और प्रेमी ने मिलकर 10 वर्षीय बेटे सूरज की हत्या की
-
वजह: मासूम उनके अवैध रिश्ते में बाधा बन रहा था
-
पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूली
-
घटनास्थल ले जाते समय पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश
-
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आरोपी फैजान के पैर में चोट
-
हत्या, साजिश और पुलिस पर हमले का केस दर्ज

