जब आस्था बहती है, तो जल नहीं—श्रद्धा पहुँचती है शिव तक!

"बोल बम के नारों संग निकली भक्ति की धारा!"

Harsh vishwakarma
2 Min Read
हेलीकाप्टर द्वारा झाँसी का नज़ार।

इस यात्रा में श्रद्धालु काफी हर्ष और उमंग से नाचते गाते कंधे पर जल लिए यात्रा करते नजर आए।इसी के साथ यात्रा में संजीव श्रृंगीऋषि जी ने भी भक्तों का उत्साह बढ़ाया। कांवड़ियों के लिए जल-पान की भी जगह जगह उत्तम व्यवस्था की गई थी। यात्रा में माननीय मुख्यमंत्री जी ने राजकीय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी श्रद्धालुओं पर करवाई।शनिवार को ओरछा से झाँसी तक भव्य विशाल कावड़ यात्रा निकली गयी। इस ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन श्री संजीव श्रृंगऋषि जी के द्वारा किया गया था। इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की बेहद उत्तम व्यवस्था भी की गयी थ। इस पवित्र यात्रा में लगभग 11,000 शिवभक्तों ने जल भरकर कावड़ उठाई थी, साथ ही साथ यात्रा झाँसी पहुंचते ही करीब 5,000 महिलाओ ने अपने सीर पर कलश रखकर सिद्धेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किय। महिलाओ में भी बेहद उमंग हमें देखने को मिला। इस विशाल कावड़ यात्रा में कई बड़े नेताओ ने भी अपना पूरा योगदान दिय।।इस विशाल कावड यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सुश्री- उमा भारती भी शामिल हुई थी साथ ही साथ वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपाई भी शामिल रहे और इनके साथ बबीना विधायक माननीय राजीव सिंह पारीछा ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया और इनके साथ गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत जी ने भी कावड़ियों का हौसला बुलंद किय।

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा ने खींचा हर निगाह का ध्यान, भक्ति का नज़ारा बना अद्विती।

कांवड़ यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ से भेजे गए हेलीकॉप्टर से झांसी के जिलाधिकारी मृदुल कुमार चौधरी और एसएसपी राजेश एस. ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। आस्था और प्रशासन के इस अद्भुत समन्वय ने श्रद्धालुओं के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया।

Share This Article
Leave a Comment