झांसी में निकली माता काली की भव्य विसर्जन यात्रा, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

जयकारों से गूंजा पूरा शहर

Harsh vishwakarma
1 Min Read

झांसी। विजयदशमी के अवसर पर शहर में माता काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। खटीक मोहल्ले से उठी माता काली की प्रतिमा को भक्तों ने कंधों पर उठाकर लक्ष्मी ताल विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। इस यात्रा में हजारों की भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।

करीब 56 मिनट की यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु खड़े होकर माता के दर्शन करते रहे। अनुमान के अनुसार, 30 हजार से अधिक लोग शोभायात्रा का हिस्सा बने और माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

जब प्रतिमा बड़ा बाजार और लक्ष्मी ताल पहुंची, तो “काली-काली, जय मां काली” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद माता की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

माता महाकाली के विसर्जन में श्रद्धालुओं का सैलाब

 

धूम-धाम से निकली माता महाकाली विसर्जन यात्रा
Share This Article
Leave a Comment