सीपरी बाजार में दिनदहाड़े गोलीकांड, पत्नी के सामने युवक की हत्या

पत्नी संग जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला

Harsh vishwakarma
3 Min Read

झांसी के सीपरी बाजार के भोजला इलाके में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोली का निशाना बने 38 वर्षीय अरविंद यादव अपने पत्नी संगीता के साथ कहीं जा रहे थे। अचानक पहुंचे हमलावरों ने अरविंद पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पत्नी संगीता के सामने हुई इस वारदात से वहां हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश गोली चलाने के बाद खुलेआम तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीपरी थाने की पुलिस और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़े अरविंद को पुलिसकर्मी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी रामवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश कारण हो सकती है।

घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस हत्या ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम गोलीबारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई तेज कर रही है।

परिवार जन का कहना है

मृतक की पत्नी ने बताया की घर से बैंक जाने के लिए निकले थे और अपराधी पहले से इनके पीछे लगे हुए थे। इसी प्रकार बड़े भाई की भी हत्या कर दी गयी थी। इनके साथ मौके पर इनके गांव के शख्स रवि यादव भी मौजूद थे उन्होंने बताया की अपराधी रिंकू यादव के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज कराये जा चुके है।

SSP का बयान

SSP के बयान के मुताबिक दोनों पक्षों में 2019 से आपसी रंजिश बताई जा रही है। वर्त्तमान स्थिति में एसएसपी ने कहा की मुख्या आरोपी रिंकू यादव सहित जो लोग भी इस वारदात में शामिल हैं उन् सब लोगो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और न्यायलय के समक्ष सभी को पेश किया जायेगा। “

Share This Article
Leave a Comment