प्रयागराज।औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाईटेक सिटी के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने ही 17 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना ऐसे हुई
सोमवार सुबह कक्षा 11 का छात्र पीयूष सिंह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने 200 से अधिक CCTV खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच, एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति को नाले में पॉलिथीन फेंकते देखा। जब पुलिस ने उस जगह का CCTV फुटेज खंगाला तो आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
आरोपी निकला ताऊ
फुटेज देखकर परिजनों ने आरोपी की पहचान बच्चे के ताऊ सरन सिंह के रूप में की। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया।

हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, आरोपी सरन सिंह की बेटी और बेटा पहले आत्महत्या कर चुके थे। वह मानसिक तनाव में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई, जिसने उसे बहकाया कि अगर वह अपनी संतान की उम्र के किसी किशोर की बलि देगा तो उसके ग्रहदोष समाप्त हो जाएंगे। इसी अंधविश्वास के चलते उसने पीयूष की हत्या की।
आरोपी का कबूलनामा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से पीयूष को किडनैप करने की फिराक में था। सोमवार को मौका मिलते ही उसने भतीजे का मुंह दबाकर उसे घर ले गया, वहां तांत्रिक क्रिया की और फिर उसकी हत्या कर दी। शव के हाथ-पैर अलग कर जंगल में फेंक दिए जबकि धड़ को पॉलिथीन में लपेटकर नाले में डाल दिया।
परिवार की पीड़ा
पीयूष की मां कामिनी ने कहा कि उनका बेटा रोजाना दोपहर 2:30 बजे तक घर लौट आता था, लेकिन उस दिन वापस नहीं आया। बेटे के नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बड़े भाई ध्रुव ने बताया कि ताऊ पहले चोरी करते थे, बाद में प्रॉपर्टी डीलिंग करने लगे और तंत्र-मंत्र में फंस गए। अब उन्होंने मेरे भाई की हत्या कर दी है। परिवार ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के हाथ-पैर जंगल से बरामद कर लिए। साथ ही घटना में इस्तेमाल पॉलिथीन और इत्र की शीशी भी जब्त की गई। आरोपी को जेल भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के हाथ-पैर जंगल से बरामद कर लिए। साथ ही घटना में इस्तेमाल पॉलिथीन और इत्र की शीशी भी जब्त की गई। आरोपी को जेल भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के हाथ-पैर जंगल से बरामद कर लिए। साथ ही घटना में इस्तेमाल पॉलिथीन और इत्र की शीशी भी जब्त की गई। आरोपी को जेल भेजा गया है।

