सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक पत्रकारिता विभाग का छात्र नहीं: विभाग ने स्पष्ट किया

थाना नवाबाद पुलिस मामले की जांच में, पत्रकारिता विभाग ने छात्र होने से किया इंकार

Shivansh Jha
1 Min Read

झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में एक युवक द्वारा पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में युवक को पत्रकारिता विभाग के प्रथम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और सुरक्षा इंचार्ज ने लिखित शिकायत थाना नवाबाद, झांसी को भेजी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने पुष्टि की कि युवक की पहचान सिद्धू भार्गव, निवासी गढ़मऊ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि थाना नवाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समन्वयक डॉ. कौशल त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक विभाग का छात्र नहीं है। उन्होंने कहा:

“कुछ मीडिया चैनल, यूट्यूब चैनल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिद्धू भार्गव निवासी गढ़मऊ का विश्वविद्यालय में पिस्टल के साथ फोटो एवं वीडियो चलाया जा रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह छात्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान का बीएमसीजी प्रथम वर्ष का छात्र है। आपको बताना चाहता हूं कि यह छात्र पत्रकारिता संस्थान में प्रवेशित नहीं है।”

Share This Article
Leave a Comment