Jhansi:ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, रोलेक्स समेत आठ गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़े आठ आरोपी, मिले पासबुक-डेबिट कार्ड और करोड़ों के लेन-देन के सबूत

Harsh vishwakarma
3 Min Read

झांसी। महादेव सट्टा एप का नेटवर्क झांसी में गहराई तक फैला हुआ है। इसी कड़ी में गुरुवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एप संचालक सौरभ चंद्राकर के करीबी गुर्गे निशांत यादव उर्फ रोलेक्स को उसके आठ साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई कोतवाली इलाके की पशुपति कॉलोनी में हुई।

पुलिस ने इनके पास से ₹33 हजार नकद, 24 डेबिट कार्ड, 60 पासबुक, 6 चेकबुक, दो रजिस्टर और एक डायरी बरामद की है। बरामद दस्तावेज़ों में करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी का पूरा लेखा-जोखा दर्ज मिला।

लंबे समय से थी तलाश

रोलेक्स दुबई और श्रीलंका में भी सट्टे का नेटवर्क संभालता था। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस पहले से ही तलाश में थी। करीब दो माह पहले उसके खिलाफ कोतवाली में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

ये आरोपी भी दबोचे गए

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में –

  • सुदीप यादव (मोठ)

  • मनोज केवट (बिजौली)

  • शिवम यादव (दतिया गेट बाहर)

  • नितिन गादव (मोठ)

  • राजेंद्र यादव उर्फ दाक (बिजौली)

  • नीरज वर्मा (नरिया बाजार)

  • मोहित सोनी (दीक्षित बाग)
    शामिल हैं।

स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी पकड़ा जा चुका इंडिया हेड

महादेव एप का झांसी से पुराना कनेक्शन है। फरवरी 2023 में यहां से एप का इंडिया हेड सचिन सोनी गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि झांसी के कई युवक इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अहम पदों पर काम करते हैं।

पुलिस जांच में सामने आया था कि झांसी में हजारों आईडी बांटी गई थीं, जिनके जरिए हर माह सैकड़ों करोड़ रुपये की सट्टेबाजी होती थी। सचिन ने यह भी बताया था कि बड़ागांव और अली गोल के कुछ युवक सौरभ चंद्राकर के बुलावे पर दुबई जाते थे। रोलेक्स भी इन्हीं में शामिल था। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था।

शराब के ठेकों में लगाई काली कमाई

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि निशांत यादव उर्फ रोलेक्स ने अपनी काली कमाई खपाने के लिए झांसी समेत कई जगहों पर आधा दर्जन से अधिक शराब के ठेके ले रखे हैं। इन्हीं ठेकों के जरिए वह सट्टेबाजी से आई रकम को खपाता था। पुलिस अब उसके शराब कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

  • ₹33,000 नकद

  • 24 डेबिट कार्ड

  • 60 पासबुक

  • 6 चेकबुक

  • 2 रजिस्टर और एक डायरी
    👉 रजिस्टर और डायरी में पूरा लेन-देन और सट्टेबाजी का हिसाब लिखा हुआ था।

  • रोलेक्स का नेटवर्क

    • दुबई और श्रीलंका तक फैला हुआ सट्टे का कारोबार।

    • छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

    • उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था।

    • करीब दो महीने पहले झांसी कोतवाली में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment