गाजीपुर: सनबीम स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या, दो नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह भेजे गए

स्कूल में गुटबाजी बनी जानलेवा, बाथरूम में रची गई खौफनाक साजिश

Harsh vishwakarma
2 Min Read

गाजीपुरः सनबीम स्कूल में छात्र की हत्या, दो आरोपी नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए

नानपुर के महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या मामले में नामजद दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों छात्रों ने पूछताछ में वारदात को कक्षा से करीब 20 मीटर दूर बने बाथरूम में अंजाम देने की बात स्वीकार की है। जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच गुटबाजी के चलते हुई।

पीड़ित छात्र आदित्य के पिता शिवजी वर्मा ने नौवीं कक्षा के दो छात्रों पर आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्कूल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

दरअसल, 15 अगस्त को भी कहासुनी के चलते आरोपी अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे और आदित्य पर हमला कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आदित्य के शरीर पर कई चोटों की पुष्टि हुई है, जिससे स्पष्ट हुआ कि उस पर बेरहमी से वार किए गए। घटना के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम करीब तीन किलोमीटर लंबा कैंडल मार्च निकाला गया और लोगों ने शहीद पार्क पर आदित्य को श्रद्धांजलि दी।

इसी बीच खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी का इलाज जिस अस्पताल में चल रहा था, वह बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा है। सीएमओ कार्यालय से महज दो किलोमीटर दूर स्थित इस अस्पताल की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को तक नहीं थी।

Share This Article
Leave a Comment