विश्व फोटोग्राफी दिवस पर झांसी में होगा भव्य आयोजन, एसोसिएशन ने बनाई रूपरेखा

फोटोग्राफी को मिलेगा नया आयाम, फोटोग्राफरों की समस्याओं पर होगा मंथन

Harsh vishwakarma
2 Min Read

झांसी। बुंदेलखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन, झांसी की ओर से गुरुवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विश्व फोटोग्राफी दिवस (22 अगस्त 2025) को भव्य रूप से मनाए जाने की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए फोटोग्राफी पेशे से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में फोटोग्राफी की भूमिका लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद फोटोग्राफरों को वह पहचान और सरकारी सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने मांग की कि फोटोग्राफरों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए, ताकि युवा इस क्षेत्र में कैरियर बनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

झांसी में आयोजित बैठक के दौरान बुंदेलखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं राकेश निगम ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से फोटोग्राफरों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य न केवल फोटोग्राफी कला को प्रोत्साहित करना होगा, बल्कि फोटोग्राफरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना भी है, ताकि उनकी समस्याओं को सरकार और समाज तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में संगठन अध्यक्ष मनोज रेजा, महामंत्री लक्ष्मी नारायण लहरिया, कोषाध्यक्ष अशोक सरवरिया, डी.के. आर्य, अनु साहू, हरि अग्रवाल, प्रदीप नामदेव, कौशल शर्मा और घनश्याम पाठक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि फोटोग्राफी कला को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment