रेलवे के 69.78 लाख लेकर एजेंट फरार, बैंक में जमा किए बिना हुआ गायब

तीन दिन की टिकट कलेक्शन की रकम लेकर निकला, फोन स्विच ऑफ — पुलिस ने शुरू की तलाश

Harsh vishwakarma
2 Min Read

झांसी – रेलवे की टिकट बिक्री से जुटाई गई ₹69.78 लाख की नकदी लेकर एक एजेंट फरार हो गया। वह रकम बैंक में जमा करने के लिए स्टेशन से निकला था, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं। घटना के बाद संबंधित कंपनी के मैनेजर ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के मैनेजर गौतम गर्म ने बताया कि उनकी कंपनी उत्तर मध्य रेलवे कार्यालय, झांसी से कैश कलेक्शन का कार्य करती है। इस कार्य के लिए प्रेमनगर नैनागढ़ निवासी अंशुल साहू पुत्र रतिराम साहू को एजेंट नियुक्त किया गया था।

13 अक्टूबर को अंशुल ने रेलवे कार्यालय से 10, 11 और 12 अक्टूबर की कुल ₹69,78,642 की राशि कलेक्ट की और भारतीय स्टेट बैंक (रेलवे स्टेशन शाखा) में जमा करने के लिए निकला। लेकिन वह न तो बैंक पहुंचा और न ही राशि जमा की।

जब रेलवे कर्मचारियों ने पेमेंट की जानकारी मांगी, तो अंशुल का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तब से वह लापता है।
थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी एजेंट की तलाश जारी है।

📍 पुलिस ने शक के आधार पर कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक सुराग नहीं।

Share This Article
Leave a Comment