झाँसी । बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (Short-Term Training Programme) का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री आलोक पांडे (विशेषज्ञ वक्ता), प्रो. एम. एम. सिंह (डीन, इंजीनियरिंग संकाय), प्रो. डी. के. भट्ट (निदेशक, इंजीनियरिंग संकाय) और इंजी. शशिकांत वर्मा (समन्वयक, ईसीई) ने किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने छात्रों की मेहनत और उनकी एचएफएसएस सॉफ्टवेयर पर पकड़ की सराहना की।
समन्वयक ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में 10 शोध पत्र जल्द ही अंतरराष्ट्रीय/प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित होंगे।साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रशिक्षण में छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।

छात्रों को मिले प्रोत्साहन के संदेश
- प्रो. एम. एम. सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक है जब उसका उपयोग शोध और इनोवेशन में हो।
-
प्रो. डी. के. भट्ट ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ छात्रों के तकनीकी ज्ञान को गहराई देने और उनके शोध अभिविन्यास को मजबूत करने में मददगार हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अतुल मकरारिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज़ाकिर अली ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. ब्रजेन्द्र शुक्ल, डॉ. अनुपम व्यास, इं. राजेश वर्मा, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. नौसाद, इं. लाखन सिंह, डॉ. ब्रजेंद्र कश्यप, इं. विजय वर्मा, डॉ. सुरजीत रायकवार, डॉ. सुभांगी निगम, डॉ. महेंद्र प्रताप, इं. आर. गौरव वर्मा, इं. तज़ीन अली, इं. अनुराग गुप्ता, इं. आशीष स्वर्णकारसहित कई संकाय सदस्य मौजूद रहे।
