झांसी में दीपावली से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस आतिशबाजी बेचने की तैयारी कर रहे दो व्यापारियों पर शिकंजा कस दिया। एसडीएम गोपेश तिवारी और सीओ आसमा वकार ने बबीना थाना क्षेत्र के खैलर और बबीना खास में स्थित विजय सहगल और रतन सहगल के गोदामों पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम को चार सौ किलो से ज्यादा आतिशबाजी बरामद हुई, जिसे दोनों व्यापारी छिपाकर रखे हुए थे। जब अधिकारियों ने उनसे लाइसेंस और संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे कोई कागज नहीं दिखा सके।

इसके बाद प्रशासन ने मौके पर ही दोनों गोदामों को सीज कर दिया। एडीएम गोपेश तिवारी ने बताया कि बिना अनुमति बारूद का भंडारण लोगों की जान के लिए खतरा है। दोनों व्यापारियों के खिलाफ बबीना थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
