झांसी में दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई: दो गोदामों से 400 किलो से ज्यादा आतिशबाजी बरामद, सीज कर मुकदमे के आदेश

बिना लाइसेंस बारूद बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी कर रहे थे दो व्यापारी, एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम ने मारा छापा।

Harsh vishwakarma
1 Min Read

झांसी में दीपावली से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस आतिशबाजी बेचने की तैयारी कर रहे दो व्यापारियों पर शिकंजा कस दिया। एसडीएम गोपेश तिवारी और सीओ आसमा वकार ने बबीना थाना क्षेत्र के खैलर और बबीना खास में स्थित विजय सहगल और रतन सहगल के गोदामों पर छापा मारा।

आतिशबाजी विक्रेताओं से जानकारी लेतीं सीओ।

छापेमारी के दौरान टीम को चार सौ किलो से ज्यादा आतिशबाजी बरामद हुई, जिसे दोनों व्यापारी छिपाकर रखे हुए थे। जब अधिकारियों ने उनसे लाइसेंस और संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे कोई कागज नहीं दिखा सके।

सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश।

इसके बाद प्रशासन ने मौके पर ही दोनों गोदामों को सीज कर दिया। एडीएम गोपेश तिवारी ने बताया कि बिना अनुमति बारूद का भंडारण लोगों की जान के लिए खतरा है। दोनों व्यापारियों के खिलाफ बबीना थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment