मानिक चौक स्थित जयश्री ज्वैलर्स पर DGGI की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

वारंट और पहचान पत्र दिखाने के बाद शांत हुए सराफा कारोबारी, शटर बंद कर टीम ने शुरू की तलाशी

Harsh vishwakarma
1 Min Read

मानिक चौक निवासी लखन अग्रवाल के प्रतिष्ठान जयश्री ज्वैलर्स पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे डीजीजीआई (DGGI) की टीम ने अचानक कार्रवाई की। लगभग एक दर्जन सदस्यों की टीम प्रतिष्ठान खुलते ही भीतर पहुंच गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे बाजार में खलबली मच गई और बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी मौके पर इकट्ठा हो गए।

सराफा कारोबारी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय जीएसटी अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया। टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। बाद में टीम ने वारंट और परिचय पत्र दिखाए, जिसके बाद व्यापारी नेता शांत हुए।

छापे की सूचना मिलते ही लखन अग्रवाल का पुत्र भी प्रतिष्ठान पर पहुंच गया। इसके बाद टीम ने प्रतिष्ठान का शटर गिराकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

उधर, सराफा कारोबारी लखन अग्रवाल ने फोन पर बताया कि वह स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं।

Share This Article
Leave a Comment