जन्मदिन पार्टी में बार बालाओं के डांस पर विवाद — झांसी में युवक को कार से कुचलकर मौत, आरोपी गिरफ्तार

बर्थडे पार्टी में डांस के दौरान दो पक्षों में झगड़ा, मारपीट और भगदड़ के बीच भागती कार ने 29 वर्षीय युवक को रौंदा, हनी साहू की मौत से परिवार में मातम

Harsh vishwakarma
3 Min Read

झांसीसीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी में गुरुवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए हंगामे और झगड़े के बाद एक युवक की कार से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय हनी साहू निवासी पाल कॉलोनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी अमित गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी बरामद कर ली गई है।

घटना सीपरी बाजार क्षेत्र की पाल कॉलोनी की है। यहां सचिन कुशवाहा अपने प्लॉट पर जन्मदिन पार्टी आयोजित कर रहा था, जिसमें बार बालाओं को डांस के लिए बुलाया गया था।
पार्टी देर रात तक चलती रही। इसी दौरान बार बालाओं के साथ डांस करने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मारपीट और भगदड़ मच गई।

इसके बाद एक पक्ष मौके से भागकर करीब 100 मीटर दूर सड़क पर पहुंचा। वहीं खड़ा हनी साहू झगड़ा देख रहा था। तभी आरोपी अमित गौतम ने अपनी कार से हनी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप:

मृतक के भाई नीरज साहू ने बताया कि “अमित गौतम ने जानबूझकर मेरे भाई हनी को रौंदा। घटना के बाद आरोपी भाग गया और बार बालाएं भी मौके से फरार हो गईं।”
परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सीपरी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई:

सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या (IPC 304) के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने कहा कि आरोपी अमित गौतम और उसका फूफा आशीष कौशिक झगड़े के बाद भाग रहे थे, तभी हादसा हुआ।
कार से टक्कर लगने से हनी की मौत हो गई, जबकि आशीष घायल है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

पीड़ित परिवार का हाल:

हनी तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार ने इस साल हनी और उसके भाई नीरज की एक साथ शादी की तैयारी की थी।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Leave a Comment