मेरठ में अंकित की निर्मम हत्या, परिजनों का आरोप– दोस्त ही बने दुश्मन।

बर्थडे पार्टी से लौट न सका अंकित, हाईवे पर मिला शव।

Harsh vishwakarma
3 Min Read

रठ में हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ़ आदि की बर्थडे पार्टी के बहाने हत्या कर दी गई। 14 अगस्त की रात करीब 8:25 बजे अंकित को उसके दोस्तों शिवम और रोहन ने फोन कर रोहन की जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। अंकित घर से निकल गया, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। पत्नी दिव्या ने बताया कि रात 12 बजे तक उनकी फोन पर बात हुई थी, उसके बाद अंकित का मोबाइल बंद हो गया। 15 अगस्त की सुबह परिजनों ने दोबारा दोस्तों से संपर्क किया तो उन्होंने अनजान बनने का नाटक किया। दबाव डालने पर दोस्तों ने कहा कि कुछ बदमाश आए थे, जिन्होंने अंकित को कार में डालकर अपने साथ ले लिया था। बाद में अंकित का शव मवाना-बिजनौर हाईवे के पास फटे कपड़ों में पड़ा मिला।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिवम पंडित को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया। पूछताछ में शिवम ने बताया कि पार्टी सलारपुर में हुई थी। वहां अंकित के आते ही विवेक डागर और अनुराग छिलोरा ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में वंश पंडित और उनके साथी भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर अंकित की बेरहमी से पिटाई की। उस पर लोहे की रॉड और ईंटों से वार किया गया। इतना मारा गया कि उसकी जांघ की हड्डी तक टूट गई। इसके बाद उसे कार में डालकर मवाना ले जाया गया और नहर किनारे फेंक दिया गया।

अंकित के भाई अंकुर ने आरोप लगाया कि FIR में सभी आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए गए। पुलिस ने कई लोगों के नाम छोड़ दिए हैं, जबकि हत्या में आधा दर्जन से ज्यादा लोग शामिल थे। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में जिनके नाम सामने आएंगे, उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी फरार हैं।

इस मामले में CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। एक वीडियो में अंकित अपने दोस्तों के साथ कार से उतरते और भागते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि घटनास्थल के पास लगे कैमरों की DVR गायब मिली। अंकित गंगानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर करीब 10 मुकदमे दर्ज थे। वहीं हत्या के आरोपियों पर भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।अंकित 4 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। आठ साल पहले उसने दिव्या से लव मैरिज की थी। 7 अगस्त को ही उसने अपनी बेटी का जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाई थी। साल 2015 में पेपर मिल में काम करते समय मशीन हादसे में उसका बायां हाथ कट गया था।

एक युवक का शव मवाना थाना क्षेत्र में बरामद हुआ। जिसकी पहचान न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी अंकित के रूप में हुई। घरवालों ने उसकी शिनाख्त की थी। परिजनों की तहरीर पर अंकित के दोस्तों पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।

– डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, SP देहात

Share This Article
Leave a Comment