टोल कर्मियों ने सेना के जवान को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात।

देश की रक्षा करने वाला जवान, टोल पर बना मारपीट का शिकार।

Harsh vishwakarma
1 Min Read

मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल के कर्मचारियों ने रविवार रात गोटका गांव निवासी सेना के जवान कपिल और उसके भाई शिवम से मारपीट की। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि आईडी कार्ड और मोबाइल छीने जाने का विरोध करने पर टोल कर्मचारियों ने हमला किया

कपिल श्रीनगर की राजपूत बटालियन में तैनात है और कांवड़ यात्रा पर छुट्टी लेकर आया था। सोमवार सुबह ड्यूटी पर लौटने के लिए उसकी दिल्ली से फ्लाइट थी। इसी दौरान यह विवाद हो गया।

मारपीट की पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।

पुलिस ने समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment