बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन, सांसद अनुराग शर्मा ने दिए 5 करोड़ रुपए

पूर्व छात्रों के योगदान से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का गौरव और ऊंचा

Harsh vishwakarma
1 Min Read

झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में रविवार को पूर्व छात्र संघ के तत्वावधान में वार्षिक पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान में सांसद एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अनुराग शर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी विश्वविद्यालय की विरासत और गौरव होते हैं। उनका योगदान केवल संस्थान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वविद्यालय को 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों की रचनात्मक भागीदारी हमेशा महत्वपूर्ण रही है। साथ ही उन्होंने पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शैक्षणिक और शोध कार्यों की जानकारी पूर्व छात्रों के साथ साझा की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालय, भारत के महानिदेशक अजय प्रताप सिंह और भारत सरकार में सहायक श्रम आयुक्त उपेंद्र नाथ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और पूर्व छात्रों के योगदान की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment