ग्रेटर नोएडा तैयार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के लिए, विभागीय प्रदर्शनी से दिखेगी यूपी की ताकत

25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा आयोजन; औद्योगिक, आईटी, ऊर्जा, कृषि और सांस्कृतिक विभागों की उपलब्धियां होंगी प्रदर्शित, रिकॉर्ड भागीदारी की उम्मीद।

Harsh vishwakarma
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण इस बार और भी भव्य होने जा रहा है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाला यह शो सिर्फ व्यापारिक मंच ही नहीं रहेगा, बल्कि राज्य सरकार के विभिन्न विभाग भी अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करेंगे।

रिकॉर्ड भागीदारी की तैयारी

इस आयोजन के लिए कुल 37,085 स्क्वायर मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इसमें से अब तक 28,649 स्क्वायर मीटर स्पेस बुक हो चुका है। आंकड़े साफ बताते हैं कि इस बार का ट्रेड शो पिछले वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी दर्ज करेगा और यूपी की आर्थिक एवं सांस्कृतिक ताकत को नई पहचान दिलाएगा।

औद्योगिक विकास और सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन

शो में इन्वेस्ट यूपी, यूपीसीडा, जीनीडा, यीडा और नोएडा जैसे औद्योगिक विकास विभाग प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
इसके साथ ही आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा विभाग भी अपनी योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।

आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए नगर विकास, पर्यटन एवं संस्कृति और स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़े विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, सिंचाई विभाग, फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, हेल्थ एंड हॉस्पिटल्स, आयुष, पर्यावरण और वन विभाग भी अपनी भूमिका प्रस्तुत करेंगे।

ग्रामीण और कृषि सेक्टर को मंच

ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विभाग जैसे कृषि विभाग, डेयरी डेवलपमेंट, एनीमल हज्बंड्री, फिशरीज और यूपीएसआरएलएम भी इस शो में अपनी उपलब्धियां साझा करेंगे।
साथ ही, ओडीओपी और जीआई प्रोडक्ट्स घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विजिटर्स को आकर्षित करेंगे।

नए आकर्षण और सांस्कृतिक रंग

इस बार के संस्करण में शुगर एंड केन, टेक्सटाइल्स एंड हैंडलूम्स, क्रेडाई, बैंकिंग एंड फाइनेंस, ट्रांसपोर्ट (ऑटो और ईवी), यूपीएसडीएम और हायर एजुकेशन से जुड़े स्टॉल भी शामिल होंगे।
इसके अलावा, सीएम युवा, न्यू एंटरप्रेन्योर्स और पार्टनर कंट्री पवेलियन जैसी पहलें भी खास आकर्षण होंगी।

आयोजन स्थल पर फूड कोर्ट्स, बी2बी और बी2सी स्टेज के साथ एक अलग कल्चरल स्टेज भी बनाया जाएगा, जहां विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां और शोज आयोजित होंगे।

Share This Article
Leave a Comment