झांसी अधिवक्ता संघ चुनाव: ढाई साल बाद शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, 1905 वकीलों ने किया मतदान

मतगणना 17 अक्टूबर को, उसी दिन आएंगे परिणाम

Harsh vishwakarma
3 Min Read

झांसी – हाईकोर्ट के आदेश पर झांसी अधिवक्ता संघ के चुनाव ढाई साल बाद कराए गए। झांसी क्लब में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला, जिसमें 2068 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 1905 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए चार मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मतदान स्थल पर तैनात रहे। मतदान सम्पन्न होने के बाद मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया गया।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रकाश नारायण द्विवेदी ने बताया कि चुनाव हाईकोर्ट और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए हैं। मतगणना 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को लाइब्रेरी हॉल में होगी और उसी दिन विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन में समिति के वरिष्ठ सदस्य एड. मदन मोहन श्रीवास्तव और एड. जगदीश प्रसाद लिखधारी सहित सभी निर्वाचन अधिकारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

मतों की संख्या पदवार:

  • अध्यक्ष – 1888

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष – 1883

  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष – 1881

  • महासचिव – 1888

  • कोषाध्यक्ष – 1886

  • संयुक्त सचिव (प्रशासन) – 1896

  • संयुक्त सचिव (प्रकाशन) – 1905

  • संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) – 1905

  • वरिष्ठ सदस्य – 1888

  • कनिष्ठ सदस्य – 1880

 प्रमुख पदों के प्रत्याशी:

  • अध्यक्ष पद: प्रमोद कुमार शिवहरे, राजेश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी, सुरेश कुमार अहिरवार

  • महासचिव पद: छोटे लाल वर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अभय कुमार त्रिपाठी, संदीप सिंह यादव, महेश नारायण वर्मा

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अजय मिश्रा, आदित्य गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, विनोद अहिरवार, अभिनंदन प्रजापति, अरविन्द सक्सेना, रामलखन बिलगैया, बालकृष्ण कुशवाहा

  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष: शिवाशीष पाण्डेय, यशोवर्धन बजाज, अनिल साहू, लक्ष्मी नारायण प्रजापति

  • कोषाध्यक्ष: प्रशांत नामदेव, संकल्प भारती, जीत सिंह यादव, विनय शिवहरे, अशोक पटेरिया, बृजेन्द्र सिंह, असद मोहम्मद, हिमांशु सक्सेना

  • संयुक्त सचिव (प्रकाशन): अमित गौतम, सुमित गुप्ता, रोमेश अग्रवाल

  • संयुक्त सचिव (प्रशासन): लाखन सिंह अहिरवार, अरविन्द कुमार, अब्दुल रहमान चिश्ती, सुरेंद्र दुबे, आशीष कुमार, अमित शर्मा, समीर तिवारी

  • वरिष्ठ सदस्य: दिनेश तिवारी, अमित साहू, अजय पाठक, राकेश अहिरवार, दिनेश यादव, सिद्धार्थ प्रिय सिद्धार्थ, राशिद खान, राजेश कुमार, जिनेन्द्र अग्रवाल

मतगणना की उलटी गिनती शुरू – 17 अक्टूबर को झांसी बार संघ को मिलेगा नया नेतृत्व।

पोलिंग बूथ के बाहर दिनभर डटे रहे अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी।
Share This Article
Leave a Comment