बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रुझानों में एनडीए की प्रचंड बढ़त, 21 से अधिक मंत्री जीत की ओर

भाजपा-जदयू को बड़ी सफलता, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रेम कुमार, महेश्वर हजारी समेत कई दिग्गज आगे

Harsh vishwakarma
3 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है। अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार एनडीए के कम से कम 21 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं या निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें प्रेम कुमार, महेश्वर हजारी, संजय सरावगी सहित कई महत्वपूर्ण मंत्री शामिल हैं।

गया शहर से भाजपा नेता प्रेम कुमार ने 1990 से अपनी लगातार जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ को 26 हजार वोटों से हराया है।
तारापुर से पहली बार चुनाव लड़ रहे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजद के अरुण कुमार पर 45 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

जदयू नेता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करते हुए सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के रंजीत कुमार राम को 38 हजार वोटों से हराया है।

दरभंगा से भाजपा के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी लगातार पांचवीं बार विजयी रहे। उन्होंने वीआईपी प्रत्याशी उमेश सहनी को 24,500 वोटों से मात दी है।

पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, जिन्होंने वीआईपी छोड़कर भाजपा जॉइन की थी, ने साहेबगंज सीट पर राजद प्रत्याशी पृथ्वी नाथ राय को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया।
पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह और मोकामा से अनंत सिंह ने भी जीत दर्ज की है। जेल में बंद अनंत सिंह ने राजद प्रत्याशी वीणा देवी को मात दी।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने गोविंदगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि भूषण को 32 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार:

  • भाजपा: 30 सीटें जीती, 61 पर बढ़त

  • जदयू: 19 सीटें जीती, 64 पर बढ़त

  • लोजपा (रामविलास): 2 सीटें जीती, 17 पर बढ़त

  • राजद: 5 सीटें जीती, 20 पर बढ़त

  • कांग्रेस: 1 जीती, 5 पर बढ़त

  • एआईएमआईएम: 4 जीती, 1 पर बढ़त

एनडीए का यह प्रदर्शन राज्य में सत्ता की ओर उनके साफ़ झुकाव का संकेत दे रहा है।

Share This Article
Leave a Comment