झांसी में दादी अपने प्रेमी संग फरार, पति ने लगाया गहने और कैश लेकर भागने का आरोप

40 वर्षीय महिला का 7 साल छोटे युवक से दो साल से चल रहा था अफेयर, पति बोला– "कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए

Harsh vishwakarma
4 Min Read

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय महिला, जिसे परिवार वाले “दादी” कहकर बुलाते हैं, अपने 7 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि महिला घर से 40 हजार रुपए नकद और दो बहुओं के गहने भी लेकर गई है। महिला के पति कामता प्रसाद ने गुरुवार शाम को थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

भिंड में पनपा इश्क

कामता प्रसाद ने बताया कि उनकी शादी 25 साल पहले सुखवती से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं और बेटों की भी शादी हो चुकी है। परिवार में पोते-पोतियां भी हैं। कामता प्रसाद मजदूरी का काम करते हैं। करीब दो साल पहले जब वे मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक ईंट-भट्‌टे पर काम करने गए, तभी उनकी पत्नी की मुलाकात अमर नाम के युवक से हुई। अमर राठ गांव का रहने वाला है और वहीं भट्‌टे पर मजदूरी करता था।

काम की वजह से अमर अक्सर कामता प्रसाद के कमरे पर आता-जाता रहा और इसी दौरान उसकी पत्नी सुखवती से जान-पहचान हुई। मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। दोनों ने नंबर शेयर कर लिए और फोन पर बातचीत शुरू कर दी। पति के मुताबिक, पत्नी अक्सर अमर के साथ बाहर जाने लगी। स्थिति को समझते हुए वे पत्नी को लेकर वापस घर लौट आए, लेकिन पत्नी का रिश्ता अमर से टूट नहीं पाया।

कामता प्रसाद ने कहा—30 सितंबर को पत्नी बाजार जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से वह लौटकर नहीं आई

फोन पर पकड़ी गई बात करते हुए

कामता प्रसाद ने बताया कि घर लौटने के बाद भी पत्नी अमर से फोन पर लगातार बात करती रही। एक दिन अचानक घर आने पर उन्होंने पत्नी को अमर से बातचीत करते हुए पकड़ लिया। मोबाइल फोन चेक करने पर नंबर भी अमर का ही निकला। यहां तक कि बहुओं ने भी कई बार उसे अमर से बातचीत करते हुए पकड़ लिया।

कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद पत्नी नहीं मानी। कामता प्रसाद का कहना है कि वह झांसी में मजदूरी कर रहे थे, तभी एक सप्ताह पहले पत्नी उनसे मिलने आई थी। उसने बहाना बनाया कि बहू की डिलीवरी का समय है, इसलिए घर जा रही हूं। लेकिन घर लौटने के बजाय वह दोबारा अमर से मिलने लगी।

गहने और कैश लेकर फरार

पति का आरोप है कि 30 सितंबर को पत्नी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। घर से जाते समय वह 40 हजार रुपए नकद और बहुओं के गहने भी ले गई। आसपास के रिश्तेदारों और जान-पहचान में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर, अमर भी अपने घर से गायब है। ऐसे में परिवार को शक है कि दोनों साथ भाग गए हैं।

परिवार में तनाव और बदनामी

महिला के इस कदम ने पूरे परिवार को हिला दिया है। घर की बहुएं बदनामी के डर से बाहर निकलने से कतरा रही हैं। पति और दोनों बेटे भी समाज में उठने-बैठने से बच रहे हैं। कामता प्रसाद का कहना है कि शादीशुदा बेटे और पोते होने के बावजूद पत्नी ने इस उम्र में ऐसा कदम उठाया है, जिससे पूरा परिवार शर्मिंदगी झेल रहा है। उनका कहना है कि पुलिस दोनों को जल्द पकड़े और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment