यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को झांसी दौरे पर रहेंगे। वह यहां भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं से संगठन विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, संगठन में चल रही आपसी गुटबाजी पर भी उनके स्तर से बातचीत की जाएगी।
डिप्टी सीएम सुबह 11:45 बजे हेलीकॉप्टर से झांसी पुलिस लाइन ग्राउंड में लैंड करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही जिले के आला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस में ही पत्रकारों से बातचीत करेंगे। झांसी में करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद वह दतिया के लिए रवाना होंगे, जहां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।
