झांसी: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, 19 नाम हटाए गए, 26 जोड़े गए

एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति ने दोबारा किया अवलोकन — गलत और दोहराए गए नामों को किया बाहर, नई सूची में अब 2004 मतदाता रहेंगे शामिल।

Harsh vishwakarma
2 Min Read

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतदाता सूची में बड़ा संशोधन किया गया है। एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति ने सूची का दोबारा अवलोकन करते हुए 17 गलत और दोहराए गए नाम हटाए हैं। इसके अलावा, संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव के नाम भी सूची से हटा दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 19 नाम सूची से हटाए गए, जबकि सीओपी नंबर मिलने के बाद 26 नए अधिवक्ताओं के नाम जोड़े गए हैं।

समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण द्विवेदी ने नई समिति और चुनाव समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला और पूर्व सचिव केपी श्रीवास्तव का नाम सूची से हटाया जाए।

संशोधित मतदाता सूची को सार्वजनिक सूचना कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जाएगा।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, वे अब वोट डालने के पात्र नहीं होंगे। पहले कुल 2066 मतदाता थे, लेकिन संशोधन के बाद अब 2004 अधिवक्ता ही मतदान करेंगे।

इस बैठक में मदन मोहन श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, प्रमोद कुमार शर्मा, केके गुप्ता, नंद किशोर भट्टा, रवि मोहन माथुर और इंदिरा कोपिया यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment