स्पेशल ट्रेनें बनीं ‘स्लो ट्रेन’: झांसी पहुंचने में 6 से 24 घंटे की देरी, दोगुना किराया देकर भी दोगुना सफर

त्योहारी सीजन में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं — पूर्वी यूपी और बिहार से झांसी आने वाली स्पेशल ट्रेनें बुरी तरह लेट, यात्री बोले- “दोगुना किराया देकर भी मालगाड़ी से तेज नहीं चल रहीं ट्रेनें

Harsh vishwakarma
2 Min Read

झांसी आने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन इन दिनों पूरी तरह पटरी से उतर गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से चलकर झांसी और यहां से मुंबई रूट पर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को भारी देरी का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें 6 घंटे से लेकर एक दिन तक की देरी से झांसी पहुंच रही हैं।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन इनका किराया सामान्य ट्रेनों से लगभग दोगुना रखा गया है। बावजूद इसके, यात्रियों को समय पर ट्रेन न मिलने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गुस्साए यात्रियों का कहना है कि “स्पेशल नाम देकर दोगुना किराया लिया जा रहा है, लेकिन ट्रेनें मालगाड़ी को भी क्रॉस करने की स्थिति में नहीं हैं। दोगुना किराया दे रहे हैं और दोगुने समय में यात्रा कर पा रहे हैं।”

कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूट गईं। रेलवे अधिकारियों ने देरी की वजह कई मंडलों में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों को बताया है।

मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार —

“रेल मार्ग पर निर्माण कार्यों के कारण ट्रेनों को रिशेड्यूल और रेगुलेट कर चलाया जा रहा है, जिससे संचालन प्रभावित हो रहा है।

(थर्ड एसी और स्लीपर क्लास का तुलनात्मक विवरण)

मार्ग सामान्य ट्रेन (3AC / Sleeper ₹) स्पेशल ट्रेन (3AC / Sleeper ₹)
झांसी – कानपुर 555 / 170 1100 / 415
झांसी – लखनऊ 555 / 205 1050 / 415
झांसी – गोरखपुर 945 / 360 1205 / 455
झांसी – आगरा 505 / 170 1050 / 385
झांसी – मथुरा 505 / 190 1050 / 385
झांसी – निजामुद्दीन 680 / 280 1050 / 385
निजामुद्दीन – आगरा 730 / 280 990 / 370
निजामुद्दीन – झांसी 730 / 280 990 / 370
गोरखपुर – लखनऊ 555 / 225 1050 / 385
गोरखपुर – कानपुर 660 / 225 1050 / 415
Share This Article
Leave a Comment